अधिकार

सरल कोश: एंटाइटलमेंट

एंटाइटलमेंट का अर्थ सिर्फ एक शब्द की समझ तक सीमित नहीं है। यह बताता है कि अधिकार कैसे पहचाने जाएं और उन्हें हासिल करने की प्रक्रिया क्या है।

विकास सेक्टर में तमाम प्रक्रियाओं और घटनाओं को बताने के लिए, एक खास तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया जाता है। आपने ऐसे कुछ शब्दों और उनके इस्तेमाल को लेकर असमंजस का सामना भी किया होगा। इसी असमंजस को दूर करने के लिए हम एक ऑडियो सीरीज ‘सरल–कोश’ लेकर आए हैं, जिसमें हम आपके इस्तेमाल में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण शब्दों पर बात करने वाले हैं।

सरल–कोश में आज का शब्द है – एंटाइटलमेंट।

यह शब्द केवल अंग्रेजी भाषा का हिस्सा नहीं, बल्कि अधिकार की समझ से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विचार है। 

सरल भाषा में कहें तो एंटाइटलमेंट उस हक का प्रतीक है, जो किसी व्यक्ति को कानून या सरकारी व्यवस्था के तहत मिलना तय है। सही मायनों में कहें तो, यह किसी की मेहरबानी नहीं, बल्कि तयशुदा अधिकार होता है।

लेकिन जमीन पर काम करते हुए कई बार लोग अपने इन अधिकारों से अनजान रहते हैं। कभी जानकारी की कमी होती है, कभी प्रक्रिया कठिन होती है, और कभी सिस्टम तक पहुंच आसान नहीं होती।

ऐसे में एंटाइटलमेंट का मतलब सिर्फ एक शब्द समझ लेना नहीं है, बल्कि यह समझना है कि अधिकार कैसे पहचाने जाएं और उन्हें हासिल करने की प्रक्रिया क्या है।

इस शब्द को आसान उदाहरणों के साथ विस्तार से समझने के लिए सुनिए सरल कोश।

इसके साथ ही, अगर आप इस सीरीज में किसी अन्य शब्द को और सरलता से समझना चाहते हैं तो हमें यूट्यूब के कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

अधिक जानें

  • जानिए, क्या है फाइनेंस कमीशन?
  • जानिए, इंटरसेक्शनैलिटी किसे कहते हैं?

लेखक के बारे में

  • इंडिया डेवलपमेंट रिव्यू (आईडीआर) डेवलपमेंट कम्यूनिटी में काम कर रहे नेतृत्वकर्ताओं के लिए बना भारत का पहला स्वतंत्र मीडिया प्लैटफ़ॉर्म है। हमारा लक्ष्य भारत में सामाजिक प्रभाव से जुड़े ज्ञान का विस्तार करना है। हम वास्तविक दुनिया की घटनाओं से हासिल विचारों, दृष्टिकोणों, विश्लेषणों और अनुभवों को प्रकाशित करते हैं।