युवा

मेघालय में फुटबॉल से ज़िंदगी के मैदान पर उतरते युवा

शिलांग का यह फुटबॉल क्लब बच्चों को सिर्फ खेल नहीं, ज़िंदगी जीना भी सिखा रहा है। देखिए मेघालय से हमारी यह कहानी।
अन्य भाषाओं में पढ़ें:
हिंदी

मेघालय की राजधानी शिलांग में एक फुटबॉल क्लब वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रहा है। यहां खेल के ज़रिए बच्चों को भरोसा, अनुशासन और टीम भावना जैसे अहम जीवन-मूल्य सिखाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, यह क्लब बच्चों और उनके माता-पिता, दोनों को काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है, ताकि वे भावनात्मक और सामाजिक चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकें।

लेकिन इस प्रयास को जारी रखने के लिए पर्याप्त संसाधनों की ज़रूरत है। आर्थिक सहयोग न मिलने की स्थिति में क्लब के लिए आने वाले समय में अपना काम जारी रख पाना मुश्किल होगा।

अधिक जानें

  • जानिए, कैसे मेघालय में फुटबॉल का खेल कैसे बच्चों को स्कूल वापस ला रहा है?
  • जानिए, एक खिलाड़ी फुटबॉल के मैदान पर लैंगिक भेदभाव के ख़िलाफ कैसे लड़ रही है?
  • जानिए, बदलती जलवायु और वैश्विक व्यापार के दबाव में भारत के खेल उद्योग में ‘जस्ट ट्रांजिशन’ की चुनौती क्या है?

लेखक के बारे में

  • सम्मे मस्सर आईडीआर नॉर्थईस्ट मीडिया फेलो, 2025–26 हैं। वह शिलांग, मेघालय स्थित गैर-लाभकारी संगठन फेथ फाउंडेशन में जनसंपर्क संभालने वाले कम्यूनिकेशन्स डेवलपर के रूप में काम करते हैं। सम्मे एक वीडियोग्राफर भी हैं और उन्हें कहानियां रचने से गहरा लगाव है। उनका मानना है कि अच्छी कहानियां समाज में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करती हैं। अपने खाली समय में सम्मे फुटबॉल देखना और खेलना पसंद करते हैं।