सरल-कोश में इस बार का शब्द है कन्वर्जंस।
क्या आपने कभी सोचा है कि विकास योजनाओं में Convergence (कन्वर्जंस) या साझा प्रयास क्यों इतना जरूरी माना जाता है? सोचिए, अगर किसी गांव में बच्चों का पोषण सुधारने का काम हो रहा हो और इसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्थानीय गैर-लाभकारी संस्थाएं— सभी एक साथ काम करें—तो नतीजे कितने बड़े हो सकते हैं!
यही है कन्वर्जंस —यानी जब अलग-अलग योजनाएं, विभाग, और संस्थाएं अपने संसाधनों और ताकतों को मिलाकर एक ही लक्ष्य के लिए काम करते हैं। इससे न सिर्फ समय और पैसे की बचत होती है, बल्कि लोगों को एक ही जगह पर कई तरह की सेवाएं मिलती हैं और जिनके प्रभाव स्थाई होते हैं।
इस सरलकोश एपिसोड में हम आपको बता रहे हैं कन्वर्जंस शब्द के बारे में। इसका मतलब क्या है, यह कहां और कैसे इस्तेमाल में आता है, और विकास सेक्टर में यह क्यों एक कहानी बदलने वाला साबित हो सकता है।
अगर आप इस सीरीज में किसी अन्य शब्द को और सरलता से समझना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब के कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
—



गोपनीयता बनाए रखने के लिए आपके ईमेल का पता सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *