जल और स्वच्छता

सरल कोश: वॉश क्या होता है और यह क्यों ज़रूरी है?

वॉश उन बुनियादी सुविधाओं और आदतों की बात करता है जो लोगों को स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करती हैं।

विकास सेक्टर में काम करते समय “वॉश” एक ऐसा शब्द है जो अक्सर सुनने को मिलता है, खासकर स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों में। वॉश अंग्रेज़ी के तीन शब्दों — वॉटर, सैनिटेशन और हाइजीन से मिलकर बना है। सरल भाषा में इसका अर्थ है, साफ पानी, स्वच्छ शौचालय और साफ-सफाई से जुड़ी सुविधाएं व आदतें। 

जब कोई संस्था लोगों के स्वास्थ्य, स्वच्छता या जीवन की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करती है, तब वॉश एक महत्वपूर्ण अवधारणा के रूप में सामने आता है। उदाहरण के लिए, इसका इस्तेमाल स्कूलों में साफ पानी और शौचालय की व्यवस्था बेहतर करने, समुदायों में स्वच्छता की आदतों को बढ़ावा देने, और बीमारियों की रोकथाम से जुड़े कार्यक्रमों में किया जाता है। 

विकास सेक्टर में वॉश का इस्तेमाल मुख्य रूप से योजनाएं बनाने, कार्यक्रमों को लागू करने और यह समझने के लिए किया जाता है कि लोगों तक ज़रूरी स्वच्छता सुविधाएं पहुंच रही हैं या नहीं। 

साफ पानी और स्वच्छता केवल सुविधा का विषय नहीं हैं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, गरिमा और सुरक्षित जीवन से जुड़ी बुनियादी ज़रूरतें हैं।

– 

अधिक जानें 

  • पढ़ें, झारखंड की जल सहिया 15 साल से आंदोलन क्यों कर रही हैं?  
  • पढ़ें, क्या है जल सुरक्षा: भारत की चुनौतियां और समाधान 

लेखक के बारे में

  • इंडिया डेवलपमेंट रिव्यू (आईडीआर) डेवलपमेंट कम्यूनिटी में काम कर रहे नेतृत्वकर्ताओं के लिए बना भारत का पहला स्वतंत्र मीडिया प्लैटफ़ॉर्म है। हमारा लक्ष्य भारत में सामाजिक प्रभाव से जुड़े ज्ञान का विस्तार करना है। हम वास्तविक दुनिया की घटनाओं से हासिल विचारों, दृष्टिकोणों, विश्लेषणों और अनुभवों को प्रकाशित करते हैं।