
रजिका सेठ
रजिका सेठ आईडीआर में साझेदारी और व्यवसाय विकास की प्रमुख हैं और आईडीआर हिंदी का नेतृत्व भी करती हैं। उन्होंने आईडीआर हिंदी को स्थापित करने में अहम भूमिका निभायी है, जो हिंदी भाषी क्षेत्रों में काम करने वाली संस्थाओं और ज़मीनी कार्यकर्ताओं के लिए एक विश्वसनीय मंच बनकर उभरा है। रजिका बीते दो दशकों से अधिक समय से शासन, शिक्षा, युवा विकास, नागरिक-सरकार संवाद और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर गहन रूप से सक्रिय रही हैं। उन्होंने रणनीति, प्रशिक्षण, कार्यक्रम निर्माण और शोध जैसे क्षेत्रों में टीमों और परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। आईडीआर से पहले, रजिका ने सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च के ‘अकाउंटेबिलिटी इनिशिएटिव’ में काम किया है, जहां उन्होंने क्षमता निर्माण विभाग की स्थापना और उसका नेतृत्व किया। इसके अलावा, वह टीच फॉर इंडिया, नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय और सीआरईए जैसी संस्थाओं के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातक (बीए) और यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स (यूके) के आईडीएस से विकास अध्ययन में परास्नातक (एमए) की डिग्री प्राप्त की है।