तन्मयी गिध Picture

तन्मयी गिध

तन्मयी गिध अनटोल्ड अर्थ की संस्थापक हैं, जो मिक्स्ड-मीडिया पर आधारित स्टोरीटेलिंग की एक पहल है। उन्होंने पेंच टाइगर रिज़र्व में गोंड समुदाय के साथ काम किया है और हिमाचल प्रदेश में महिला-नेतृत्व वाले समूहों के साथ सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा, उन्होंने सत्यमंगलम टाइगर रिज़र्व में शहद संग्रहकर्ताओं के बीच एक नृवंशविज्ञान (एथ्नोग्राफिक) अध्ययन का नेतृत्व किया है और उन्हें रोप स्किल्स का प्रशिक्षण भी दिया है। उन्होंने रेनमैटर फाउंडेशन और होलेमाथी नेचर फाउंडेशन के साथ अपने काम के माध्यम से पर्यावरण और जलवायु संबंधी संचार पर भी काम किया है। तन्मयी ने फर्ग्युसन कॉलेज से दर्शनशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।  

तन्मयी गिध के लेख