
संजना मोहंती सेवा भारत में कार्यक्रम एवं एडोवोकेसी समन्वयक हैं, जहां वे महिलाओं के सामूहिक उद्यमों, नीति वकालत और सरकारी साझेदारियों से जुड़े संगठन के कार्यों का नेतृत्व करती हैं। इससे पहले वे इंटरनेशनल इनोवेशन कॉर्प्स से जुड़ी रही हैं, जहां उन्होंने विभिन्न राज्य सरकारों के साथ स्वच्छता, मातृ स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला उद्यमिता के क्षेत्रों में काम किया है। संजना नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच के साथ सरकारी परामर्शदाता भी रह चुकी हैं, और सामाजिक क्षेत्र में आने से पहले उन्होंने सिविल और वाणिज्यिक वकील के रूप में प्रैक्टिस की है।