
प्राची शर्मा
प्राची शर्मा सम्यक में साझेदारी और जनवकालत का नेतृत्व करती हैं। उनका काम शहरी जीवन, लैंगिक समानता और जलवायु के बीच के आपसी संबंधों को ध्यान में रखते हुए भारत के शहरी गरीबों में स्वास्थ्य से जुड़ी असमानताओं को दूर करने पर केंद्रित है। उन्होंने यौन और प्रजनन स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और महिला नेतृत्व जैसे विषयों पर काम किया है। वह वुमनलिफ्ट हेल्थ, पीरामल फाउंडेशन और ग्लोबल हेल्थ स्ट्रैटेजीज़ के साथ भी काम कर चुकी हैं। प्राची ने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़ और आइसलैंड विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। 2019 में स्वीडिश इंस्टीट्यूट ने उन्हें युवा नेतृत्वकर्ता के रूप में मान्यता दी थी।
प्राची शर्मा के लेख
जेंडर महिलाएं तो नेतृत्व के लिए तैयार हैं, पर क्या संस्थान तैयार हैं?
करियर में आगे बढ़ते हुए महिलाएं धीरे-धीरे पीछे छूट जाती हैं या करियर के कुछ रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला नहीं करतीं। लेकिन यह रूपक समस्या को स्पष्ट करने के बजाय उसे छिपाता अधिक है।
