
डॉ. आयशा चौधरी
डॉ. आयशा चौधरी वुमनलिफ्ट हेल्थ के भारत में चल रहे कार्यों का नेतृत्व करती हैं। इससे पहले वह भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय में ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) और नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन में निदेशक के रूप में काम कर चुकी हैं। इन भूमिकाओं में उन्होंने विज्ञान पर आधारित उद्यमशीलता का माहौल तैयार करने में योगदान दिया। आयशा एक मेडटेक स्टार्टअप की सह-संस्थापक भी हैं और उन्हें स्वास्थ्य सेवा उद्योग में काम करने का अनुभव है। वह नवाचार के ज़रिए सकारात्मक बदलाव लाने पर काम करने वाले संगठनों को सलाह भी देती हैं।
डॉ. आयशा चौधरी के लेख
जेंडर महिलाएं तो नेतृत्व के लिए तैयार हैं, पर क्या संस्थान तैयार हैं?
करियर में आगे बढ़ते हुए महिलाएं धीरे-धीरे पीछे छूट जाती हैं या करियर के कुछ रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला नहीं करतीं। लेकिन यह रूपक समस्या को स्पष्ट करने के बजाय उसे छिपाता अधिक है।
