आंचल बंसल गांधी Picture

आंचल बंसल गांधी

आंचल बंसल गांधी आईडीआर की मैनेजिंग एडिटर हैं। उनके पास मीडिया और संचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों का अनुभव है। आंचल ने द इंडियन एक्सप्रेस, ओपन और द इकोनॉमिक टाइम्स में पत्रकार के रूप में काम किया है, जहां उन्होंने नीतिगत मुद्दों, राजनीति और जेंडर से जुड़े संवेदनशील विषयों पर रिपोर्टिंग की। इसके बाद उन्होंने विकास सेक्टर का रुख किया और पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया तथा इंडियन स्कूल ऑफ डेवलपमेंट मैनेजमेंट में एडवोकेसी और संचार से जुड़ी भूमिकाएं निभायी। आंचल ने लेडी श्रीराम कॉलेज से अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातक की डिग्री, सोफिया पॉलिटेक्निक से सोशल कम्युनिकेशन मीडिया में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, और एसओएएस, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से डेवलपमेंट स्टडीज़ में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

आंचल बंसल गांधी के लेख