विकास सेक्टर में काम करते समय “इंडिकेटर” एक ऐसा शब्द है, जिससे आप अक्सर दो-चार होते हैं। चाहे आप फंडर से बात कर रहे हों, प्रोजेक्ट की योजना बना रहे हों या फिर रिपोर्ट तैयार कर रहे हों। सरल शब्दों में, इंडिकेटर का मतलब है एक ऐसा मापदंड, जिससे हम यह समझ सकते हैं कि हमारा काम कोई बदलाव ला रहा है या नहीं, और अगर ला रहा है तो कितना?
जब कोई संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य या रोज़गार जैसे क्षेत्रों में काम करती है, तो वह एक लक्ष्य तय करती है। लेकिन सिर्फ लक्ष्य तय करना काफी नहीं होता। संस्था के लिए यह सोचना भी ज़रूरी होता है कि उस बदलाव को मापा कैसे जाएगा। यहीं से इंडिकेटर की भूमिका शुरू होती है।
इंडिकेटर का इस्तेमाल मुख्य रूप से योजना बनाने, काम की निगरानी (मॉनिटरिंग) करने और रिपोर्टिंग में किया जाता है। इससे संस्थाओं को यह समझने में मदद मिलती है कि उनका काम सही दिशा में जा रहा है या नहीं, और उनके काम का कोई असर हो रहा है या नहीं।
सही इंडिकेटर आपके काम के असर को समझने और उसे दूसरों तक भरोसे के साथ पहुंचाने का एक मज़बूत आधार बनता है।
अगर आप इस सीरीज़ में किसी अन्य शब्द को और सरलता से समझना चाहते हैं, तो हमें यूट्यूब के कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं।
–
अधिक जानें
लेखक के बारे में
- इंडिया डेवलपमेंट रिव्यू (आईडीआर) डेवलपमेंट कम्यूनिटी में काम कर रहे नेतृत्वकर्ताओं के लिए बना भारत का पहला स्वतंत्र मीडिया प्लैटफ़ॉर्म है। हमारा लक्ष्य भारत में सामाजिक प्रभाव से जुड़े ज्ञान का विस्तार करना है। हम वास्तविक दुनिया की घटनाओं से हासिल विचारों, दृष्टिकोणों, विश्लेषणों और अनुभवों को प्रकाशित करते हैं।