1. आईने में अपना इंट्रो रट लें
“हाय, आई एम ___! आई वर्क विद ___।”
20 बार प्रैक्टिस करें।
2. चाय का कप = आपका सुरक्षा कवच
हाथ में हमेशा कप रखें, ताकि कोई अचानक आपसे हाथ न मिला पाए!
3. तुम्हें जो मैंने देखा!।
इवेंट में पहुंचते ही किसी परिचित को तलाशें। भले ही आप उनसे सिर्फ़ एक बार मिले हों। पूरा इवेंट उनके ही आसपास बिताएं!

4. बिजनेस कार्ड: बांटना कम, समेटना ज़्यादा
यह करते ही सामने वाला बोल उठेगा, “आपसे मिलकर अच्छा लगा।”
5. रिश्तों का रास्ता प्लेट से गुज़रता है!
खाने की टेबल यानी नेटवर्किंग का बेस्ट स्पॉट! बस इतना कहें, “आपने वो आलू स्नैक्स ट्राय किए क्या?”
6. मैं तुम्हें याद रखूं, ऐसा हो नहीं सकता!
नाम याद रखने की ग़फ़लत में न पड़ें। हर किसी को जी सर या जी मैम कहकर काम चलाएं।
7. किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार!
जैसे ही किसी से नज़र मिले, होंठ खींचकर लंबी सी मुस्कान चेहरे पर ले आइए। इतना करते ही आप आधी बाज़ी जीत जायेंगे।
8. पार्टी तो बनती है!
आज आपने 5 अनजान लोगों से बात की है। अब आपको अगले 5 दिन किसी से न मिलने का पूरा अधिकार है।
लेखक के बारे में
- राकेश स्वामी आईडीआर में सह-संपादकीय भूमिका मे हैं। वह राजस्थान से जुड़े लेखन सामग्री पर जोर देते हैं। राकेश के पास राजस्थान सरकार के नेतृत्व मे समुदाय के साथ कार्य करने का एवं अकाउंटेबलिटी इनिशिएटिव, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च मे लेखन एवं क्षमता निर्माण का भी अनुभव है। राकेश ने आरटीयू यूनिवर्सिटी, कोटा से सिविल अभियांत्रिकी में स्नातक किया है।
- सुरंग्या आईडीआर में मल्टीमीडिया और कम्युनिकेशंस एसोसिएट के तौर पर काम करती हैं। वे एक वीडियो जर्नलिस्ट और डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर हैं, जिन्हें नौ साल का अनुभव है। उनका फोकस जेंडर, वर्ग, जलवायु और हाशिए पर रहने वाले समुदायों पर रहा है। इससे पहले वे डाउन टू अर्थ, ख़बर लहरिया और न्यूज़क्लिक के साथ काम कर चुकी हैं, साथ ही यूएनएफपीए के साथ भी फ्रीलांस तौर पर काम किया है