
विशाल तलरेजा
विशाल तलरेजा एक सामाजिक उद्यमी, शिक्षक, कवि, लेखक और ड्रीम ए ड्रीम के सह-संस्थापक हैं। विशाल ने 10 अन्य सह-संस्थापकों के साथ मिलकर ड्रीम ए ड्रीम की सह-स्थापना की है। उन्होंने डॉ. डेविड पियर्सन और डॉ. फियोना कैनेडी के साथ मिलकर भारतीय संदर्भ में जीवन कौशल से जुड़े चार शोध-पत्रों का सह-लेखन किया है। इसके अलावा, उन्होंने शिक्षा में बदलाव से जुड़े कई लेख, श्वेत पत्र और नीति संक्षेप लिखे हैं। उन्होंने डॉ. कोनी के. चुंग और ड्रीम ए ड्रीम के कर्मचारियों और प्रतिभागियों के साथ मिलकर व्हेन वी थ्राइव, आवर वर्ल्ड थ्राइव्स पुस्तक का सह-लेखन किया है। इसके अलावा, उनकी कविताओं की एक पुस्तक ‘माय सोल स्टरिंग’ भी प्रकाशित हो चुकी है।
विशाल तलरेजा के लेख
युवा युवाओं को समझने से पहले, हमें खुद को समझना होगा
हम अक्सर सवाल करते हैं कि युवाओं में क्या बदला जाए। लेकिन अगर समाज उन्हें अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल करने की आज़ादी ही न दे, तो क्या इतना काफ़ी है?
