
सानिया अनवर
सानिया अनवर जलवायु और नीतिगत मामलों की विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में वे द क्लाइमेट एजेंडा में ‘हरित सफर’ नामक पहल की परियोजना प्रमुख के तौर पर काम कर रही हैं। उनका काम शहरों में आवाजाही, जलवायु परिवर्तन को न्याय और समानता के मुद्दे के तौर पर देखने, लैंगिक रूप से समावेशी जलवायु शासन और समुदाय आधारित सहभागी शोध पर केंद्रित है। सानिया के पास उत्तर प्रदेश और बिहार में गठबंधन निर्माण, नीतिगत पैरवी और समुदायों की अगुवाई वाले जलवायु परिवर्तन से जुड़े अभियानों के क्षेत्र में एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन केंद्र (स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज़), नई दिल्ली से एमफिल की डिग्री प्राप्त की है।
सानिया अनवर के लेख
शहरी भारत क्या शहरों की यातायात से जुड़ी समस्याओं का समाधान सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन हैं?
भारत में बिजली से चलने वाले परिवहन के बढ़ते उपयोग के बीच, पटना और लखनऊ का अनुभव दिखाता है कि शहरी आवाजाही का भविष्य केवल तकनीक नहीं, बल्कि सुरक्षित, सुलभ और समावेशी परिवहन पर भी निर्भर करेगा।
