एकता सिंह Picture

एकता सिंह

एकता सिंह, द क्लाइमेट एजेंडा की सह-संस्थापक हैं। यहां वे जलवायु शासन (क्लाइमेट गवर्नेंस) और समतामूलक ऊर्जा परिवर्तन (इक्विटेबल एनर्जी ट्रांज़ीशन) की प्रक्रियाओं में स्थानीय समुदायों की भागीदारी और उनकी ज़रूरतों को केंद्र में रखने पर काम करती हैं। विकास क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाली एकता जलवायु और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रही हैं। उन्होंने रचनात्मक मीडिया और राजनीतिक भागीदारी की रणनीतियों के ज़रिए उत्तर प्रदेश के 40 शहरों में स्वच्छ हवा के लिए काम करने वाले 300 से अधिक नागरिक समाज संगठनों का नेटवर्क खड़ा करने में भूमिका निभाई है। इनमें 16 ऐसे शहर भी शामिल हैं जो वायु-गुणवत्ता के मानकों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उनका काम महिलाओं के स्वास्थ्य, प्रजनन संबंधी अधिकारों और मानवाधिकारों से जुड़े सवालों पर आधारित रहा है। 

एकता सिंह के लेख