
रुबिया बेग़म
रुबिया बेग़म कर्नाटक हेल्थ प्रमोशन ट्रस्ट (केएचपीटी) के साथ कर्नाटक के रायचूर में फील्ड कोऑर्डिनेटर के रूप में काम करती हैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नातक किया है और उनके पास सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में चार वर्षों का अनुभव है। रुबिया को रायचूर में उनके सामाजिक कार्य के लिए स्थानीय गैर-लाभकारी संस्थाओं से सम्मान भी मिला है। उनका सपना है कि वे अपना ऐसा बिज़नेस शुरू करें, जिसमें उनका समुदाय के साथ निरंतर जुड़ाव बना रहे।
रुबिया बेग़म के लेख
लैंगिक विषय एक लड़की, जिसने हर हाल में शिक्षा को चुना
कर्नाटक के रायचूर की एक युवा फील्ड कोऑर्डिनेटर के जीवन का एक दिन। उसकी उस यात्रा के साथ, जहां वह कभी स्कूल छोड़ने की कगार पर थी, लेकिन आज अपने साथ-साथ अपने परिवार और समुदाय का सहारा बन चुकी है।
