
रोहन आर्थर
रोहन आर्थर नेचर कंज़र्वेशन फ़ाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी में से एक हैं। वह भारत के समुद्रों और तटीय क्षेत्रों में समुद्री संरक्षण वैज्ञानिक के रूप में काम करते हैं। उनका शोध जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से तट के पास समुद्र तल पर मौजूद पारिस्थितिकी तंत्रों पर पड़ने वाले प्रभाव पर केंद्रित है। इनमें रीफ़ और समुद्री घास के मैदान शामिल हैं। रोहन यह भी अध्ययन करते हैं कि पारिस्थितिकी तंत्र के पतन का कम ऊंचाई वाले द्वीपों पर क्या असर पड़ता है। इसके साथ ही, वह यह समझने का काम करते हैं कि तटीय समुदाय बदलती परिस्थितियों के साथ कैसे तालमेल बिठा सकते हैं
रोहन आर्थर के लेख
ईकोसिस्टम डेवलपमेंट लक्षद्वीप में बदलाव की धीमी, लेकिन ज़रूरी राह
लक्षद्वीप में तीन दशकों के काम के बाद, एक शोध संगठन ने जाना कि क्लाइमेट एक्शन के लिए समुदायों से लंबे समय तक जुड़ाव, सब्र और आर्थिक सहयोग कितना ज़रूरी है।
