
अल बदुश ए.
अल बदुश ए. मरीन इकोलॉजी रिसर्चर हैं और नेचर कंज़र्वेशन फ़ाउंडेशन में वरिष्ठ शोध सहायक के रूप में कार्यरत हैं। वह एक दशक से भी अधिक समय से संस्था के ओशन्स एंड कोस्ट्स कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं। मूल रूप से केरल के रहने वाले बदुश का काम समुद्री कछुओं और समुद्री घास के पारिस्थितिकी तंत्र, मत्स्य पालन, जलवायु परिवर्तन और कम ऊंचाई वाले द्वीपों जैसे विषयों पर केंद्रित है। इस काम में लक्षद्वीप पर उनका विशेष फ़ोकस रहता है। बदुश विज्ञान संचारक और संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय पेशेवर भी हैं। शोध, कहानी और समुदायों के साथ संवाद के ज़रिए वह विज्ञान, संस्कृति और समुदाय के बीच बेहतर तालमेल बनाने की दिशा में काम करते हैं।
अल बदुश ए. के लेख
ईकोसिस्टम डेवलपमेंट लक्षद्वीप में बदलाव की धीमी, लेकिन ज़रूरी राह
लक्षद्वीप में तीन दशकों के काम के बाद, एक शोध संगठन ने जाना कि क्लाइमेट एक्शन के लिए समुदायों से लंबे समय तक जुड़ाव, सब्र और आर्थिक सहयोग कितना ज़रूरी है।
