प्रिया पिल्लई Picture

प्रिया पिल्लई

प्रिया पिल्लई वर्डमैटर कम्युनिकेशंस की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। उन्होंने भारत में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक परिवर्तन के लिए काम करने वाली संस्थाओं के कार्यक्रमों, शोध और कम्युनिकेशन का नेतृत्व करते हुए 20 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। उन्होंने ग्राम विकास, कर्नाटक हेल्थ प्रमोशन ट्रस्ट और स्ट्राइव कंसोर्टियम जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। आईआरएमए की पूर्व छात्रा प्रिया ने डोनर के सहयोग से चलने वाली ऐसी संस्थाओं में कम्युनिकेशन की बेहतर व्यवस्था निर्मित कीहै, जहां कार्यक्रमों की जटिलताएं, सीमित संसाधन और संस्थागत प्राथमिकताओं के बीच लगातार संतुलन बनाते हुए काम करना होता है। प्रिया का ध्यान संस्थागत पहचान को मज़बूत करने, संस्था के काम को लोगों तक पहुंचाने की रणनीति विकसित करने और कम्युनिकेशन की ऐसी व्यवस्थाएं खड़ी करने पर केंद्रित है, जिन्हें संस्थाएं लंबे समय तक बनाए रख सकें।

प्रिया पिल्लई के लेख