
पीपल्स आर्काइव ऑफ़ रूरल इंडिया (PARI)
पारी एक दैनंदिनी होने के साथ-साथ आर्काइव भी है.
हम हालिया और समकालीन वक़्त में ग्रामीण क्षेत्रों की रिपोर्टिंग करते हैं और दूसरों की रपटों को जगह देते हैं, और इसके साथ ही हम, जितने भी स्रोतों से संभव है, पहले से प्रकाशित स्टोरी, रिपोर्ट, वीडियो, और ऑडियो का डेटाबेस तैयार कर रहे हैं. पारी का सभी कॉन्टेंट क्रिएटिव कॉमन्स के अंतर्गत आता है और इसकी वेबसाइट का मुफ़्त इस्तेमाल किया जा सकता है.
पीपल्स आर्काइव ऑफ़ रूरल इंडिया (PARI) के लेख
विविधता और समावेश मेरे मरने के बाद भी मेरी भाषा ज़िंदा रहनी चाहिए
असम के किसान और शिक्षक अनंत तुरुंग अपनी मातृभाषा ताई तुरुंग को विलुप्त होने से बचाने के लिए काम कर रहे हैं। गंभीर रूप से संकटग्रस्त इस भाषा को सहेजने के उनके प्रयास दिखाते हैं कि किसी भाषा का संरक्षण केवल शब्दों को बचाना नहीं, बल्कि उससे जुड़ी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना भी है।
