पवन केवट Picture

पवन केवट

पवन केवट राजस्थान के छबड़ा थर्मल पावर प्लांट में काम कर चुके श्रमिक अधिकार कार्यकर्ता हैं। वे प्लांट में कार्यरत श्रमिकों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। वे श्रमिकों के न्यूनतम वेतन तथा बोनस से जुड़े अधिकारों के लिए लगातार आवाज़ भी उठाते रहे हैं। काम करने की बेहतर स्थितियों की मांग को लेकर उन्होंने कई बार हड़तालों का नेतृत्व किया और श्रमिकों को संगठित कर उन्हें सामूहिक रूप से अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित किया। पवन सामाजिक न्याय के आंदोलनों से भी जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वे भीम आर्मी भारत एकता मिशन के ब्लॉक अध्यक्ष हैं और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) से जुड़े हुए हैं, जहां वे वंचित समुदायों के सशक्तीकरण के लिए काम करते हैं। इसके अलावा, वे केवट समुदाय में अध्यक्ष के रूप में भी नेतृत्व की भूमिका निभाते हैं।

पवन केवट के लेख