नायरीन दारूवाला Picture

नायरीन दारूवाला

नायरीन दारूवाला मुंबई की स्नेहा संस्था में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा रोकने वाले कार्यक्रम से जुड़ी हैं और इस काम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। वह एक पब्लिक हेल्थ रिसर्चर, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक क्षेत्र की अनुभवी लीडर हैं। उन्हें 25 से ज्यादा वर्षों का अनुभव है। उन्होंने भारत के शहरों में रहने वाले गरीब समुदायों के साथ काम करते हुए महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य और यौन व प्रजनन स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम किया है। स्नेहा में उनका काम यह सुनिश्चित करना है कि इस क्षेत्र में सही दिशा में काम हो, जमीन पर किए जा रहे काम से सीखकर मजबूत जानकारी (सबूत) तैयार हो, और इन मुद्दों पर नीतियों में सुधार के लिए आवाज उठाई जाए। साथ ही, “स्नेहा नॉलेज सेंटरके जरिए वे इस काम के असर को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में भी मदद करती हैं।

नायरीन दारूवाला के लेख