
मुकेश सिंह रजवार
मुकेश सिंह रजवार कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के छात्र हैं, जहां वह वर्तमान में विज्ञान का अध्ययन कर रहे हैं। मुकेश पढ़ाई के साथ-साथ भाषाई संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह अपने स्कूली दिनों से ही राजी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रयासरत हैं।
