
मनीषा चौधरी
मनीषा चौधरी क्विकसैंड डिज़ाइन स्टूडियो के साथ काम करने वाली सामाजिक शोधकर्ता हैं। वह अलग-अलग तरीकों से शोध करने के साथ-साथ कार्यक्रम प्रबंधन, निगरानी और मूल्यांकन और लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर समाधान तैयार करने का काम करती हैं। उन्हें भारत के ग्रामीण और वंचित समुदायों के साथ ज़मीनी स्तर पर काम करने का लंबा अनुभव है। अपने शोध में वह अलग-अलग पहलुओं को साथ देखकर यह समझने की कोशिश करती हैं कि असमानता लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित करती है। उनकी खास दिलचस्पी इस बात में है कि समुदायों के अनुभवों और उनसे मिले सबूतों को नीतियों और सरकारी व्यवस्था से कैसे जोड़ा जाए।
