
सिंसी जोस
सिंसी जोस आईडीआर अंग्रेज़ी में संपादकीय संचालन की प्रमुख हैं। वह टीम प्रबंधन, साझेदारियों और प्रक्रियाओं के संचालन की जिम्मेदारी संभालती हैं। उनके नेतृत्व में आईडीआर हिंदी की स्थापना, आईडीआर इंग्लिश पर बहुभाषी (मल्टीलैंग्वेज) फीचर की शुरुआत, तथा आईडीआर आंसर्स विकसित हुआ है, जो भारत में सामाजिक प्रभाव से जुड़े सवालों के जवाब के लिए पहला एआई-संचालित सर्च और विश्लेषण इंजन है। 2021 में विकास सेक्टर में आने से पहले सिंसी ने प्रकाशन के क्षेत्र में सात वर्षों तक काम किया है। इस दौरान वह जगरनॉट बुक्स और डीके बुक्स इंडिया में अहम संपादकीय पदों पर रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस और जीसस एंड मेरी कॉलेज से अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातक और परास्नातक डिग्री प्राप्त की हैं।
सिंसी जोस के लेख
हल्का-फुल्का फंडर से बातचीत? योगा से होगा!
फंड आए न आए, सांस आती रहेगी!
