
बोका रोचिल्ल
बोका रोचिल्ल दीमापुर, नागालैंड से हैं और पेशे से एक नीति विश्लेषक और शहरी मामलों के कार्यकर्ता हैं। वह आई.यू.सी.एन इंडिया की हिमालय फॉर द फ्यूचर पहल के तहत स्टोरीज ऑफ होप के मीडिया फेलो हैं। वह एन.वाई.सी.सी.फ़ेलोशिप के तहत #दग्रीनिंगदीमापुरप्रोजेक्ट, जो शहरी लचीलेपन की पुनर्कल्पना के लिए राज्य-समाज सहयोग का एक प्रयास है, का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने टी.आई.एस.एस मुंबई से शहरी नीति एवं शासन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।
बोका रोचिल्ल के लेख
पर्यावरण फोटो निबंध: जलवायु अनुकूलन को नए आयाम देती नागालैंड की औरतें
नित बढ़ते तापमान में दीमापुर की महिला रेहड़ी-पटरी विक्रेता पारंपरिक ज्ञान और स्थानीय सिविल-सोसाइटी नेटवर्कों का रूख कर रही हैं। उनकी यह कोशिश शहरी अनुकूलन की एक अलग और मानवीय समझ को उभारती है।
