अधिकार

वोटर कार्ड और वोटर लिस्ट में नाम होने की अहमियत

इस वीडियो में हम समझेंगे कि वोटर आईडी कार्ड और वोटर लिस्ट में क्या फर्क है और दोनों का आपस में क्या संबंध है। साथ ही, जानेंगे कि वोटर लिस्ट में नाम होना क्यों जरूरी है, किन वजहों से नाम सूची से हट सकता है और अगर नाम नहीं मिलता, तो उसे दोबारा जुड़वाने के लिए क्या करना चाहिए।

वोटर आईडी कार्ड होना और वोटर लिस्ट में नाम होना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। वोटर आईडी कार्ड, जिसे मतदाता फोटो पहचान पत्र कहते हैं, चुनाव आयोग की ओर से जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। वहीं, वोटर लिस्ट यानी मतदाता सूची में उन लोगों के नाम दर्ज होते हैं, जो किसी चुनाव क्षेत्र में वोटर के तौर पर रजिस्टर्ड हैं।

इस वीडियो में हम समझेंगे कि वोटर आईडी कार्ड और वोटर लिस्ट में क्या फर्क है और दोनों का आपस में क्या संबंध है। साथ ही, जानेंगे कि वोटर लिस्ट में नाम होना क्यों जरूरी है, किन वजहों से नाम सूची से हट सकता है और अगर नाम नहीं मिलता, तो उसे दोबारा जुड़वाने के लिए क्या करना चाहिए। वीडियो में यह भी बताया गया है कि नाम खोजने के लिए चुनाव आयोग के पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें और नाम जुड़वाने या जानकारी में सुधार के लिए किन फॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है।

–

अधिक जानें 

  • पढ़ें, जन आंदोलन लंबे समय तक कैसे जिंदा रहते हैं?
  • पढ़ें, आपके लिए लोकतंत्र का मतलब क्या है?

लेखक के बारे में

  • इंडिया डेवलपमेंट रिव्यू (आईडीआर) डेवलपमेंट कम्यूनिटी में काम कर रहे नेतृत्वकर्ताओं के लिए बना भारत का पहला स्वतंत्र मीडिया प्लैटफ़ॉर्म है। हमारा लक्ष्य भारत में सामाजिक प्रभाव से जुड़े ज्ञान का विस्तार करना है। हम वास्तविक दुनिया की घटनाओं से हासिल विचारों, दृष्टिकोणों, विश्लेषणों और अनुभवों को प्रकाशित करते हैं।