विकास सेक्टर में काम करते समय “सेंसिटाइज़ेशन” यानी संवेदनशील बनाने की प्रक्रिया एक ऐसा शब्द है जो अक्सर सुनने को मिलता है। इसका मतलब है किसी मुद्दे, स्थिति या अनुभव के प्रति समझ और संवेदनशीलता विकसित करने में किसी व्यक्ति या समूह की मदद करना।
सेंसिटाइज़ेशन सिर्फ किसी मुद्दे के बारे में जानकारी देने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य यह समझने में मदद करना भी है कि किसी मुद्दे का लोगों पर क्या असर पड़ता है और हमारे अपने व्यवहार की उसमें क्या भूमिका हो सकती है।
मसलन, लैंगिक समानता पर सेंसिटाइज़ेशन का मतलब सिर्फ यह बताना नहीं है कि महिलाओं और पुरुषों को बराबर अवसर मिलने चाहिए। इसमें यह समझना भी शामिल है कि हमारे रोज़मर्रा के व्यवहार, भाषा और फैसले लैंगिक असमानता को कैसे बढ़ा या कम कर सकते हैं।
विकास सेक्टर में सेंसिटाइज़ेशन शब्द का इस्तेमाल लैंगिक समानता, विकलांगता, जाति, बाल अधिकार और कई दूसरे सामाजिक मुद्दों के संदर्भ में किया जाता है।
कुल मिलाकर सेंसिटाइज़ेशन का मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि लोगों में किसी मुद्दे की समझ और उसे लेकर संवेदनशीलता विकसित करना भी है।
–
अधिक जानें
लेखक के बारे में
- इंडिया डेवलपमेंट रिव्यू (आईडीआर) डेवलपमेंट कम्यूनिटी में काम कर रहे नेतृत्वकर्ताओं के लिए बना भारत का पहला स्वतंत्र मीडिया प्लैटफ़ॉर्म है। हमारा लक्ष्य भारत में सामाजिक प्रभाव से जुड़े ज्ञान का विस्तार करना है। हम वास्तविक दुनिया की घटनाओं से हासिल विचारों, दृष्टिकोणों, विश्लेषणों और अनुभवों को प्रकाशित करते हैं।