तो इस नौकरी के लिए अप्लाई कौन कर रहा है?
जब जॉब डिस्क्रिप्शन पढ़कर लगे - यह रोल है या पूरी संस्था का ठेका?
अन्य भाषाओं में पढ़ें:
हिंदी

आजकल के जॉब डिस्क्रिप्शन…
हम ऐसे इंसान की तलाश में हैं जो…
- सीखने के लिए बेहद उत्सुक हो, समझदार हो, समानुभूति रखता हो… लेकिन अनुभव ज़्यादा न हो।
- हफ्ते में 70 घंटे काम करने के लिए तैयार हो।
- वर्क-लाइफ बैलेंस जैसी चीज़ों पर भरोसा न करता हो। (वीकेंड? अंग्रेज़ों के चोंचले हैं सब!)
- बिना रुके, बिना थके, बिना सोए तेज़ रफ्तार में काम कर सके।
- सही काम करने में यकीन रखता हो…भले ही उससे बाकी लोग नाराज़ हो जाएं (मेरे अलावा)।
जॉब टाइटल: इससे कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ता क्योंकि करना तो आपको हर वह काम है, जो ज़रूरी है…और कुछ वह भी, जो अभी सोचा नहीं गया है।
इस रोल से आपको क्या मिलेगा: इस रोल में आपको इतनी सीख मिलेगी कि दो साल की मैनेजमेंट डिग्री भी छोटी लगने लगेगी। साथ ही, आपको एक से एक नामों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका अनुभव और समझ दोनों तेज़ी से बढ़ेंगे।
सैलरी: इस रोल में हम पहले एक साल कोई तनख़्वाह नहीं देते हैं। धन्यवाद।
लेखक के बारे में
- डेरेक ज़ेवियर आईडीआर में सहायक सम्पादक हैं और लेख लिखने, सम्पादन और प्रकाशन से जुड़े काम देखते हैं। इससे पहले डेरेक ने कैक्टस कम्यूनिकेशन्स और फ़र्स्टपोस्ट में सम्पादक की हैसियत से काम किया है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऐम्स्टर्डैम से मीडिया स्टडीज़ में एमए और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से समाजशास्त्र और मानवविज्ञान में बीए की पढ़ाई की है।