युवा

बैंड, बाजा और विकास यात्रा

फ़र्ज़ कीजिए कि आपका जागरूकता अभियान एक बारात है।
अन्य भाषाओं में पढ़ें:
हिंदी

​1. ढोल के उस्ताद​

​​कोई पूछे कि बारात कहां जा रही है, तो ढोल​​वाला​​ और​​ ज़ोर​​ से ​​ढोल बजाने​​ लगता है। दोबारा पूछने पर ढोल की आवाज़ और बढ़ा देता है। इसे कहते ​​हैं संचार की​​ कामयाब रणनीति!​​ यानी​, ​दो किलोमीटर के दायरे में सब​​ तक बात पहुंच ​​जाती है​​, सिवाय उन लोगों के ​​जिन तक सचमुच पहुंचनी ​​चाहिए थी​​। ​ 

 2. कैमरे वाले भैय्या​ 

​​इम्पैक्ट टीम की नज़र से कुछ नहीं बचता। हर पल कैमरे में कैद होना चाहिए, यहां तक कि वे पल भी जिन्हें देखना भी नहीं था। हर पांच सेकेंड में बस एक आवाज़ ​​आती है —  ​​“वन मोर शॉट!”​ 

​​3. नाम का दूल्हा​ 

​​समुदाय वो दूल्हा ​​होता ​​है जिसे ​​कपड़े तो ​​सबसे शानदार पहनाए​​ जाते हैं​​, सबसे ऊंची कुर्सी ​​भी ​​नवाज़ी ​​जाती है, ​​लेकिन जब फैसले लेने की बारी​​ आती है​, ​तो ​​कोई उससे पूछता ​​तक नहीं। बस उसे यह एहसास दिलाया ​​जाता है​​ कि उसकी पूरी हिस्सेदारी है।​

सड़क पर बैनर से सजी दो गाड़ियां_विकास यात्रा
चित्र साभार: पेक्सेल्स

​​4. हर फोटो में आने वाले अंकल​ 

​​डोनर जी कहते हैं कि ​​वे ​​बस सहयोग देने आए हैं, लेकिन स्टेज के सेंटर में वे ही ​​होते ​​हैं। ​​वे नज़ा​​रे में तो खलल डालते ​​ही हैं,​​ हर फोटो में भी सबसे पहले ​​वही​​ नज़र आते ​​हैं​​।​ 

​​5. सब कुछ जानने वाला दोस्त​ 

​​कंसल्टेंट वो दोस्त है जिसके पास नागिन डांस से लेकर छैंया-छैंया तक, हर डांस स्टेप का अपना फ्रेमवर्क ​​होता ​​है। कौन-सी रस्म कब और कैसे होगी, इसका पूरा रोडमैप ​​उसके पास ​​तैयार ​​होता ​​है। बस, खाना परोसे जाने से पहले ही जनाब किसी दूसरी बारात में अपना टैलेंट दिखाने निकल पड़ते हैं​! 

​​6. हमेशा रूठे रहने वाले फूफा​ 

​​कंप्लायंस हेड वो फूफा जी ​​हैं ​​जिनकी नारा​​ज़​​गी ​​की वजह​ ​आज​ ​तक कोई नहीं जान पाया। इनके सामने सबकी आवाज़ ​​अपने-आप ​​धीमी हो जाती है। आखिर ​​वे ​​2019 से रूठे हैं, तो कोई छोटी-मोटी बात ​​थोड़े ही​ ​होगी​! 

​​7. बस पांच मिनट और वाला कज़िन ​ 

​​प्रोग्राम मैनेजर वो क​​ज़िन होता ​​है जो हर दस मिनट में भागकर इंत​​ज़ा​​म देखने जाता है और लौटकर ​​हर बार ​​यही खुशखबरी देता है ​​कि​ ​बस सब तैयार होने ​​को है​, ​जबकि तैयारियों का दूर-दूर तक कोई ठिकाना नहीं होता।​ 

लेखक के बारे में

  • निर्मला नायर कबूम सोशल इम्पैक्ट की संस्थापक और निदेशक हैं। उनका काम लोगों के अनुभवों और जरूरतों को समझकर सामाजिक बदलाव के लिए बड़े स्तर पर जन-आंदोलन खड़ा करने पर केंद्रित है। वे रचनात्मक क्षेत्र के पेशेवरों, तकनीकी विशेषज्ञों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेतृत्वकर्ताओं के साथ मिलकर ऐसे समाधान विकसित करने में विश्वास रखती हैं, जो व्यावहारिक और टिकाऊ हों, समुदाय की जरूरतों के अनुरूप हों और जिन्हें बड़े स्तर पर लागू किया जा सके। निर्मला ने अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) से स्नातक की पढ़ाई की है और वे थिंक एम्स्टर्डम (THNK Amsterdam) की फेलो हैं।