
सिंसी जोस
एडिटोरियल ऑपरेशन मैनेजर
सिंसी जोस आईडीआर में एडिटोरियल ऑपरेशन्स की प्रमुख हैं। वे टीम, साझेदारियों और प्रोसेस मैनेजमेंट से जुड़ी जिम्मेदारियां देखती हैं। उन्होंने आईडीआर के जिन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम किया है उनमें आईडीआर हिंदी को स्थापित करना, अंग्रेजी वेबसाइट पर बहु-भाषी फीचर विकसित करना और आईडीआर आन्सर्स प्रमुख हैं।
साल 2021 में विकास सेक्टर में आने से पहले, सिंसी ने पब्लिशिंग इंडस्ट्री में सात वर्ष काम किया है जहां उन्होंने जगरनॉट बुक्स और डीके बुक्स इंडिया में महत्वपूर्ण संपादकीय पदों पर काम किया है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस और जीज़स एंड मैरी कॉलेज से अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।