
एलिसन बुखारी
एलिसन बुखारी आईडीआर में एक वैश्विक सलाहकार हैं। उनके पास भारतीय विकास सेक्टर में काम करने का 25 वर्षों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने मैजिक बस, दसरा और एजुकेट गर्ल्स में नेतृत्व की भूमिकायें निभाई हैं। आईडीआर में, वह वैश्विक स्तर पर विकास सेक्टर के लिए अपनी तरह के पहले नॉलेज कॉमन्स (ज्ञान साझा करने का एक साझा मंच) आईडीआर आंसर्स को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं।
ऑपरेशन्स, स्ट्रैटेजी और कम्युनिकेशन्स के क्षेत्रों में काम करने के कारण, एलिसन ने भारत में स्थापित संगठनों के लिए वैश्विक साझेदारी विकसित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका दृढ़ विश्वास है कि समुदाय की आवाज़ हर उस स्थान तक पहुंचनी चाहिए जहां निर्णय लिए जाते हैं। आईडीआर के शुरुआती लेखकों में से एक, एलिसन एजुकेट गर्ल्स यूके बोर्ड में शामिल हैं और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक प्रैक्टिशनर-इन-रेसिडेंस हैं।