इप्ति_प्रोफ़ाइल फोटो

इप्ति

मल्टीमीडिया टीम हेड

इप्ति आईडीआर में मल्टीमीडिया टीम की प्रमुख हैं। वे आईडीआर के मल्टीमीडिया कंटेंट की संपादकीय दिशा और रणनीति तय करती हैं। उन्हें डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म निर्माण, मल्टीमीडिया प्रोडक्शन और डिजिटल अभियानों के क्षेत्र में 13 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्हें जटिल शोध और मानवीय अनुभवों को सरल और रोचक कहानियों में बदलने का अनुभव है।

इससे पहले वे अमेरिकन इंडिया फ़ाउंडेशन, युएनएचसीआर, ब्रेकथ्रू और फ़ाउंडेशन फ़ॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी जैसे संगठनों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़ (TISS) से मीडिया और कल्चरल स्टडीज़ में मास्टर्स किया है।