
उर्मी मेहता
उर्मी मेहता आईडीआर में आईडीआर आंसर्स की प्रमुख हैं। वह विकास सेक्टर की एक अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फाइनेंशियल इंक्लूजन (वित्तीय समावेशन), डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज़ाइन, स्ट्रैटेजिक फिलैंथ्रोपी और इकोसिस्टम बिल्डिंग के क्षेत्रों में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
इससे पहले, उर्मी स्वाधार फिनएक्सेस में चीफ नॉलेज ऑफिसर के पद पर कार्यरत थीं, जहां उन्होंने गेट्स फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित पहल स्वाधार फिनएक्ट की परिकल्पना की और उसका नेतृत्व किया। माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र में एक दशक से अधिक बिताने के साथ-साथ, उन्होंने दसरा में वरिष्ठ नेतृत्व भूमिका निभाई है, एक मीडिया कंपनी के सीएसआर फाउंडेशन का नेतृत्व किया है, और एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक भी रही हैं।
उर्मी ने सेप्ट अहमदाबाद से आर्किटेक्चर में स्नातक की डिग्री और मिशिगन विश्वविद्यालय, एन आर्बर से इंटरनेशनल डेवलपमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की है।