
विकास कुमार
विकास कुमार मूल रूप से वाइजैग (विशाखापट्टनम), आंध्र प्रदेश से हैं। उनकी स्कूली शिक्षा झारखंड के जमशेदपुर में हुई और उन्होंने बैंगलोर की क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से सोशल वर्क में परास्नातक की डिग्री (एमएसडब्ल्यू) प्राप्त की है। वे पिछले आठ वर्षों से ‘आरंभ युवा मंच’ के साथ जुड़े हुए हैं तथा झारखंड में स्कूली बच्चों और युवाओं के साथ नेतृत्व विकास, नागरिक अधिकार, वैज्ञानिक चेतना और सामाजिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से काम कर रहे हैं। वे घुमंतू पुस्तकालय, संविधान यात्रा और विज्ञान फिल्म क्लब जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं और समुदायों के बीच संवाद, सीखने की संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने के प्रयासों से भी जुड़े रहे हैं।
