
रेन्ज़ा कलारिक्कंडी मालियेक्कल
रेन्ज़ा कलारिक्कंडी मालियेक्कल, बेंगलुरु स्थित समवा कलेक्टिव की संस्थापक हैं। यह एक कम्युनिकेशन और क्रिएटिव कलेक्टिव है, जो ग्रामीण, सूक्ष्म और लघु उद्यमों, महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों और विकास संगठनों के साथ मिलकर काम करता है। उन्होंने पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर मुहस्सिन संथिपुरथ के साथ मिलकर संवाद कलेक्टिव की स्थापना की। यह कलेक्टिव स्थानीय भाषाओं में क्षमता निर्माण के ज़रिए ब्रांडिंग और कहानी कहने की प्रक्रिया को अधिक लोकतांत्रिक और सुलभ बनाने की दिशा में काम करता है। रेन्ज़ा इरास्मस यूनिवर्सिटी, रॉटरडैम के इरास्मस स्कूल ऑफ फिलॉसफी में पीएचडी की शोधार्थी भी हैं।
रेन्ज़ा कलारिक्कंडी मालियेक्कल के लेख
ईकोसिस्टम डेवलपमेंट सामाजिक संगठन अपनी पहचान और भरोसा कैसे बनाएं?
कम बजट में भी छोटे सामाजिक संगठन अपनी ब्रांडिंग और पहचान मज़बूत कर सकते हैं। प्रभावी संचार, डिजिटल माध्यमों और सही रणनीति से लोगों के साथ भरोसा बनाने और अपने काम को बेहतर ढंग से सामने लाने की शुरुआत की जा सकती है।
