प्रज्ञा शर्मा Picture

प्रज्ञा शर्मा

प्रज्ञा शर्मा शोधकर्ता, सबाल्टर्न समाजशास्त्री और स्वतंत्र पत्रकार हैं। उनका काम जेंडर, हाशिये पर मौजूद समुदायों और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। वह समाजशास्त्र में यूजीसी-नेट उत्तीर्ण हैं और वर्तमान में विकास संवाद में मैत्री रिसर्च फेलो के रूप में कार्यरत हैं। मध्य प्रदेश में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और उनके सामने मौजूद चुनौतियों पर उनका शोध-पत्र शोध दृष्टि पत्रिका में प्रकाशित हो चुका है। इसके अलावा, उन्होंने राज्य में ट्रांसजेंडर अधिकारों पर तैयार की गई एक शोध रिपोर्ट में भी योगदान दिया है। उनकी पत्रकारिता से जुड़ी रचनाएं द मूकनायक और टीएनए इंडिया में प्रकाशित होती रही हैं।