पूजा तपारिया

पूजा तपारिया-Image

पूजा तपारिया अर्पण की संस्थापक और प्रमुख हैं। अर्पण विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त एक समाजसेवी संगठन है जो बाल यौन शोषण के उन्मूलन की दिशा में काम कर रहा है। पूजा के नेतृत्व और अर्पण की लीडरशिप टीम के चलते यह वैश्विक स्तर पर वैचारिक रूप से अगुआ संस्थाओं में से एक बन चुका है। इस संगठन ने बच्चों और उनके माता-पिता से लेकर, सरकारी संस्थाओं और शिक्षकों तक कई हितधारकों के साथ काम करने वाले अभिनव मॉडल बनाए और उन्हें लागू किया है। इस क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए पूजा और अर्पण दोनों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।




पूजा तपारिया के लेख


ब्लॉक्स से money लिखा है_फंडरेज़िंग

December 14, 2022
चार तरीके जो फंडरेज़िंग को आसान बनाते हैं
दानकर्ताओं से आर्थिक मदद मिलना मुश्क़िल है लेकिन कुछ बातों को ध्यान में रखकर इसमें आसानी से सफलता हासिल की जा सकती है।