
नुपुर खांतर
नुपुर खांतर एक शहरी रणनीतिज्ञ (अर्बन स्ट्रैटिजिस्ट) हैं, जो शहरों को आकार देने वाले आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर काम करती हैं। डिज़ाइन की पृष्ठभूमि से प्रेरित उनका काम निर्मित पर्यावरण के लिए अलग-अलग क्षेत्रों को जोड़ने वाले और इंसान-केंद्रित तरीकों पर आधारित है।। उनका काम समतामूलक विकास और शहर-स्तरीय रेज़िलियंस की योजनाओं पर केंद्रित है, और उन्हें अमेरिका, पेरू, केन्या, श्रीलंका और भारत में काम का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने यूसी बर्कले के कॉलेज ऑफ एनवायरनमेंटल डिज़ाइन से अर्बन डिज़ाइन में स्नातकोत्तर डिग्री तथा अन्ना विश्वविद्यालय से वास्तुकला में स्नातक डिग्री प्राप्त की है।
नुपुर खांतर के लेख
पर्यावरण पोरंबोके: शहरी सामुदायिक संसाधनों की पुनर्कल्पना
अगर पानी साफ तौर पर दिखाई दे, सबके लिए आसानी से उपलब्ध हो, और रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाए, तो हमारे शहर कैसे दिखेंगे?
