कृष्णा केशवानी Picture

कृष्णा केशवानी

कृष्णा केशवानी पिछले 20 वर्षों से विकास सेक्टर में सक्रिय हैं। उन्होंने महिला अधिकारों, दलित एवं अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों, पंचायती राज और जल प्रबंधन जैसे विषयों पर ज़मीनी स्तर पर काम किया है। वर्तमान में वे अहमदाबाद स्थित प्रभात एजुकेशन फाउंडेशन में रिसर्च एसोसिएट के रूप में कार्यरत हैं। वे अध्ययन और दस्तावेज़ीकरण के ज़रिए समुदायों के अनुभवों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। साथ ही, दिव्यांगता और समावेशन के संदर्भ में वे शोध, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और प्रभावी मॉडल विकसित करने की दिशा में भी काम कर रही हैं। समुदाय-आधारित दृष्टिकोण के ज़रिए सतत और समावेशी विकास को बढ़ावा देना उनके काम का प्रमुख उद्देश्य है।