अंगदुई फुंटसोक

अंगदुई फुंटसोक-Image

अंगदुई फुंटसोक, स्पीति घाटी में निर्माण का काम करने वाले मिस्त्री और शिल्पकार हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र से ही बढ़ई का काम शुरू कर दिया था और पारंपरिक मिट्टी के घरों के लिए खिड़कियां, दरवाज़े के फ़्रेम, और लकड़ी के पाये बनाने लगे थे। अंगदुई पत्थर पर शिल्प का काम भी जानते हैं, यह एक ऐसी कला है जिसे उन्होंने स्पीति में मिट्टी के घर बनाने वाले निर्माताओं और कारीगरों से सीखा है। अंगदुई की गर्मियां मिट्टी के घरों के निर्माण, लोगों को सलाह देने और मरम्मत के कामों में स्थानीय लोगों की मदद करने में बीतती है। सर्दी के दिनों वे अपना पूरा समय बढ़ई का काम करने में लगाते हैं।




अंगदुई फुंटसोक के लेख


एक कतार में कई घर_वास्तुकला

April 15, 2024
स्पीति अपनी परंपरागत वास्तुकला को क्यों छोड़ रहा है?
स्पीति ज़िले के परंपरागत लकड़ी शिल्पकार से जानिए कि कैसे बदलती खेती, बढ़ते पर्यटन और शहरीकरण ने इलाके में सामुदायिक जीवन और परंपरागत वास्तुकला को बदल दिया है।