लैंगिक विषय

सरल कोश: 16 डेज ऑफ एक्टिविज्म

अंग्रेजी-हिंदी शब्दकोश: 16 डेज ऑफ एक्टिविज्म शब्द की सरल व्याख्या।
12 दिसंबर 2024 को प्रकाशित

विकास सेक्टर में तमाम प्रक्रियाओं और घटनाओं को बताने के लिए एक खास तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया जाता है। आपने ऐसे कुछ शब्दों और उनके इस्तेमाल को लेकर असमंजस का सामना भी किया होगा। इसी असमंजस को दूर करने के लिए हम एक ऑडियो सीरीज़ ‘सरल–कोश’ लेकर आए हैं, जिसमें हम आपके इस्तेमाल में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण शब्दों पर बात करने वाले हैं।

सरल-कोश में इस बार का शब्द है- 16 डेज ऑफ एक्टिविज्म।

साल 1991 में महिलाओं के मानव अधिकारों की हिमायत करने वाली अमेरिकी संस्था, सेंटर फॉर वीमेन ग्लोबल लीडरशिप ने इसकी शुरूआत की थी। इस अभियान को हर साल 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक मनाया जाता है। अभियान का समय इस तरह चुना गया है कि यह दो महत्वपूर्ण तारीखों के बीच आता है – यानी 25 नवंबर जो कि महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा ख़त्म करने के लिए मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय दिवस है और 10 दिसंबर जिसे हम मानवाधिकार दिवस की तरह मनाते हैं।

फेसबुक बैनर_आईडीआर हिन्दी

विकास सेक्टर के लिए यह अभियान काफी अहम होता है। यह अभियान न केवल उन संस्थाओं के लिए मायने रखता है जो लैंगिक हिंसा पर काम करती हैं। बल्कि, उनके लिए भी महत्वपूर्ण है जो लैंगिक समानता, स्वास्थ्य अधिकार, बाल अधिकारों की बात करते हैं। इस दौरान संस्थाएं नुक्कड़ नाटक, गोष्टी, रैली व कैंडल मार्च वग़ैरह के जरिए जागरुकता प्रयास करते हैं।

इस अभियान के ज़रिए हजारों संगठन और कार्यकर्ता दुनियाभर में न केवल जागरूकता फैलाने का काम करते हैं बल्कि सरकारों से इन असमानताओं के विरुद्ध ठोस कदम उठाने की अपील भी करते हैं।

अगर आप इस सीरीज़ में किसी अन्य शब्द को और सरलता से समझना चाहते हैं तो हमें यूट्यूब के कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं।

अधिक जानें

  • चाइल्ड राइट्स या बाल अधिकार के बारे में जानने के लिए सुनिए यह सरल कोश
  • यौन पहचान, स्वास्थ्य और अधिकारों से जुड़े 50 शब्दों के बारे में यहां पढ़ें

लेखक के बारे में