यह पॉडकास्ट पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के भारत के कृषि क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभावों की पड़ताल करता है। इसमें खाद, ऊर्जा और वैश्विक सप्लाई चेन से जुड़े संकटों के साथ-साथ बढ़ती लागत, जलवायु परिवर्तन और नीतिगत चुनौतियों के किसानों तथा उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले असर पर चर्चा की गई है।
इस बातचीत में सम्यक पांडे, जो एस एंड पी ग्लोबल में कमोडिटी पत्रकार हैं, वैश्विक ईंधन, कृषि और खाद्य बाज़ारों की परस्पर जुड़ी कड़ियों को भारतीय संदर्भ में समझाते हैं और बताते हैं कि ये बदलते हालात देश के कृषि भविष्य को किस तरह प्रभावित कर सकते हैं।
यह पॉडकास्ट मूलरूप से 101 रिपोर्टर्स पर प्रकाशित हुआ है।
लेखक के बारे में
- 101 रिपोर्टर्स एक स्वतंत्र और गैर-लाभकारी समाचार संस्था है। यह भारत के दूरदराज़ और कम रिपोर्ट किए गए इलाकों में देशभर के स्थानीय पत्रकारों के साथ मिलकर हाशिए के समुदायों और महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर जमीनी पत्रकारिता करती है। इसकी रिपोर्टिंग स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, लैंगिक समानता, आजीविका और शासन जैसे विषयों पर केंद्रित है। 101 रिपोर्टर्स का उद्देश्य भरोसेमंद, तथ्यपरक और जनता का पक्ष रखने वाली पत्रकारिता के माध्यम से सार्वजनिक विमर्श को समृद्ध करना है।