उदारवाद को लेकर हमारे देश में कई तरह की ग़लतफ़हमियां देखने को मिलती हैं। क्या यह केवल एक पश्चिमी सोच है, या हमारे अपने इतिहास, भक्ति आंदोलन और ‘धर्म’ की जड़ों में भी इसकी गहरी झलक मिलती है? आज की पुलियाबाज़ी में प्रसिद्ध लेखक और चिंतक गुरचरण दास जी के साथ हम इसी विषय पर बारीकी से चर्चा करेंगे।
गुरचरण दास जी ने भारत की आज़ादी से लेकर अब तक का सफर करीब से देखा है। उनके जीवन से किस्से, कहानियां और फलसफे से भरपूर ये पुलियाबाज़ी हमारे लिए तो आह्लादक थी, आशा है कि आप को भी ये चर्चा सुनकर बहुत कुछ नया जानने-समझने को मिलेगा। तो सुनिए यह ख़ास एपिसोड और इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी ज़रूर शेयर कीजिए!
यह पॉडकास्ट मूल रूप से पुलियाबाज़ी पर प्रकाशित हुआ था।
लेखक के बारे में
- पुलियाबाज़ी राजनीति, सार्वजनिक नीति, तकनीक, दर्शन और लगभग हर दिलचस्प विषय पर चर्चा करने वाला एक लोकप्रिय हिंदी पॉडकास्ट है। इसे टेक-आंत्रप्रेन्योर सौरभ चंद्रा, पब्लिक पॉलिसी रिसर्चर प्रणय कोटस्थाने और लेखिका-कार्टूनिस्ट ख्याति पाठक प्रस्तुत करते हैं।